spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार:ट्रेन से राजस्थान से खरीदकर लाया; आगे सप्लाई करने वाला था




रेवाड़ी स्टेशन पर जीआरपी ने 500 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से चेतन एक्सप्रेस में सवार होकर रेवाड़ी पहुंचा। जहां जीआरपी ने उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान झज्जर के गांव साहलावास निवासी नरेंद्र उर्फ मुन्ना के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार फौगाट ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजस्थान से खरीदकर अफीम की सप्लाई करता है। आरोपी के चेतन एक्सप्रेस में रेवाड़ी पहुंचने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचते ही चेतक एक्सप्रेस नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी में मिला नशीला पदार्थ उन्होंने बताया कि इसी दौरान संदिग्ध दिख रहे एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग की जांच की तो उसमें 500 ग्राम अफीम मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के तपासन स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। रेवाड़ी स्टेशन से उसे आगे की ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles