हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल, अटेली, कुंड और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने आज से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे खाटूश्यामजी और रींगस की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। जिसका लाभ दक्षिणी हरियाणा के लोगों विशेषकर गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला को होगा। आज से ये ट्रेन लेगी अतिरिक्त फेरे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन आगे भी जारी रहेगा। यह ट्रेन रेवाड़ी से 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को दो अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगी। वहीं, रींगस से 11 जुलाई और 14 जुलाई 2026 को दो अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस ट्रेन का भी किया गया विस्तार इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि का भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रेवाड़ी से 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को दो अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी। जबकि रींगस से भी 10 जुलाई और 13 जुलाई 2026 को दो अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएंगी। भीड़ को देखते लिया निर्णय रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और त्योहारों व धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रा को सुगम बनाना है। खाटू श्याम जाने वालों को राहत इन ट्रेनों के संचालन से दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को रींगस और खाटूश्यामजी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Source link
