spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में HSVP का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान:4 किलोमीटर क्षेत्र में हटाए कब्जे, 2 दिनों का अल्टीमेटम दिया




हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रेवाड़ी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को दक्ष प्रजापति चौक से राव अभय सिंह मार्ग होते हुए पायलट चौक तक लगभग 4 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान विभाग ने पुलिस बल की सहायता से सड़कों के दोनों ओर सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि शनिवार को भी HSVP की टीम ने सेक्टर 5, सेक्टर 18, सेक्टर 19 और बाईपास पर सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों और खोखों को हटाया था। अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया HSVP के एसडीओ प्रविंद्र ने बताया कि विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्हें काफी समय से इन अतिक्रमणों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कोनसीवास रोड पर बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए प्रभावितों को दो दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय में झुग्गियां नहीं हटाई गईं, तो HSVP बुलडोजर चलाकर उन्हें हटा देगा। इसी प्रकार, सेक्टर 5 में संचालित रोटरी रसोई मालिक ने भी दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। सरकारी जमीन पर कब्जे पर होगी कार्रवाई एसडीओ प्रविंद्र ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग की सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध कब्जा मिलेगा, वहां जेसीबी चलाई जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा न करे, अन्यथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles