Related Posts

रेवाड़ी में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू:BLO तीन बार घर-घर जाएंगे, 22 सितंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट




रेवाड़ी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया शुक्रवार से जिले में शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। रेवाड़ी के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) की टीमें तीन बार हर घर पहुंचकर पुनरीक्षण का कार्य करेगी। परिवार के सदस्य का नाम दर्ज होना अनिवार्य डीसी ने स्पष्ट किया कि 2002 की मतदाता सूची में परिवार के किसी एक सदस्य का नाम दर्ज होना अनिवार्य है। साथ ही, सभी मतदाताओं को फॉर्म पर अपनी वर्तमान की नई फोटो सत्यापित करनी होगी। बूथ लेवल BLO 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमेरेशन फॉर्म देकर भरवाएंगे। जिन नामों का सत्यापन सही पाया जाएगा, उन्हें ड्राफ्ट सूची में शामिल किया जाएगा। SIR कार्य अगस्त माह तक होगा संपन्न डीसी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में है और वह इन्यूमेरेशन फॉर्म नहीं भरता है, तो उसे नोटिस दिया जाएगा। पूरा SIR कार्य अगस्त माह तक संपन्न कर लिया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक स्वीकार की जाएगी। सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। गलत सूचना न फैलाने की अपील डीसी अभिषेक मीणा ने मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से SIR प्रक्रिया को लेकर भ्रामक या गलत खबरें न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही है और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं फॉर्म जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से BLO टीम के आने पर सहयोग करने और अपनी जानकारी सही-सही उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। डीसी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। इन्यूमेरेशन फॉर्म ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें