![]()
रेवाड़ी में बावल पुलिस ने खेतों से सामान चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस झाबुआ रोड पर गश्त कर रही थी। बिना नंबर की बाइक पर सवार 4 युवकों ने पुलिस को देख बाइक को भगा लिया। भागते समय नंगली परसापुर रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिसके बाद पुलिस ने दो को पकड़ा लिया और 2 फरार होने में सफल रहे। पुलिस जांच में बाइक भी चोरी की मिली और पुलिस के हाथ लगे 2 युवक खेतों से सामान चोरी करने वाले निकले। जिनकी पहचान राजस्थान के खैरथल-तिजारा के गांव घीकाका निवासी कोशिंद्र व सन्नी शर्मा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से 1 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस उनके दूसरे साथियों और चोरी की वारदातों का पता लगाने का प्रयास करेगी। सामान बेचने जा रहे थे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें पता चला कि आरोपी खेतों में ट्यूबवेलों से चोरी किया गया सामान बेचने के लिए जा रहे थे। उनके पास से पुलिस ने 48 मीटर चोरी की बिजली की (कॉपर) केबल और तार काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व वारदात में प्रयोग की गई बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद किए। सामान खरीदने वाले की भी तलाश पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों को पूछताछ में कई खुलासों की उम्मीद है। आरोपियों के फरार और अन्य साथियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार की भी तलाश करेगी। बावल थाना के एसएचओ फूल कुमार ने कहा कि आरोपियों के बाकी साथियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source link
रेवाड़ी में पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार फिसलकर गिरे:खेतों से चोरी का सामान बेचने जा रहे थे आरोपी; 2 पकड़े और 2 फरार







