spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में पत्नी पर पिस्तौल धमकाता था पति; गिरफ्तार:बेड के नीचे मिला हथियार और कारतूस, पहले से 5 केस, जमानत पर था




रेवाड़ी में पत्नी पर पिस्तौल तानकर धमकी देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की शिनाख्त पर पुलिस ने बेड के नीचे से अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट का केस दर्ज किया था। गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी पर हत्या प्रयास, नशा तस्करी व मारपीट जैसे सदर व शहर थाना में पांच केस दर्ज है। आरोपी अभी जमानत पर बाहर आया हुआ था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को देख हुआ था फरार जानकारी के अनुसार घटना 11 जून की है। गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी हाथ में पिस्तौल लेकर पत्नी रूचिका को धमकी दे रहा था। इससे पहले भी महेश कई बार ऐसा कर चुका था। जिससे परेशान होकर पत्नी ने फोन पर इसकी सूचना अपने पिता को दी। पित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया तो ईआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही महेश बेड के नीचे पिस्तौल छुपाकर फरार हो गया। पत्नी की शिनाख्त पर ईवीआर को पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें सदर थाना पुलिस को सौंप दिया। सदर पुलिस ने महेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया। अक्सर करता था मारपीट गांव सैलंगा निवासी जयभगवान ने बताया कि उसक बेटी रूचिका गोकलगढ़ निवासी महेश के साथ शादीशुदा है। महेश उसकी बेटी को प्रताड़ित करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ईआरवी गोकलगढ़ गांव में महेश के घर पहुंच गई। पत्नी ने पुलिस बताया कि उसका पति नशे का आदि है। वह नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसके पास अवैध हथियार है, जिसे दिखाकर वह धमकी देता रहता है। 11 जून को पता चलने के बाद ही उसने पुलिस को फोन किया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles