spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी पुलिस ने बदमाशों की परेड पैदल करवाई:SHO बोले-गाड़ी खराब हो गई थी; दुकानदार से मारपीट का था आरोप




रेवाड़ी में फूड कॉर्नर संचालक से मारपीट के तीन आरोपियों की पुलिस ने अस्पताल से झज्जर चौक तक पैदल परेड़ करवाई। शहर पुलिस की इस कार्रवाई को दुकानदारों और लोगों सड़क पर खड़े होकर देखते नजर आए। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों पर पहले से शहर थाना में 2-3 केस दर्ज हैं। वहीं, एसएचओ ने पैदल परेड से इंकार करते हुए कहा कि अस्पताल में अचानक हमारी गाड़ी खराब हो गई थी। जिस कारण पैदल अस्पताल से थाने के लिए निकल पड़े। जैसे ही ERV पहुंची तो तीनों को उसमें बिठाकर थाने पहुंचाया। जबकि वह खुद ऑटो में बैठकर थाने पहुंचा। आज सुबह दर्ज किया था केस जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह उस्मान ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह सरकुलर रोड पर फूड कॉर्नर चलाता है। बुधवार शाम को कमल, गोविंद और गजराज उसके पास खाना खाने आए और पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया था। आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज सिटी थाना एसएचओ सूबे सिंह ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर पहले से शहर थाने में 2 से 3 मारपीट के केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी खराब होने से पैदल निकले लेकिन आगे चलकर गाड़ी में बैठा दिया था



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles