spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रूपनगर में पंजाब बंद का दिखा असर:दुकानदारों ने नहीं खोली दुकानें, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; पुतला फूंका




बरनाला पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज सफाई सेवकों ने पंजाब बंद का आह्वान किया था। रूपनगर में इसका व्यापक असर दिखा, जहां मेडिकल सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर कर्मचारियों का समर्थन किया। सफाई सेवकों ने बेला चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और शहर से कचरा नहीं उठाया जाएगा। देखिए बंद की 2 PHOTOS:- मुख्य प्रतिनिधियों से कोई चर्चा नहीं हुई उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ने अपने स्तर पर कुछ लोगों से बात कर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी, जबकि उनके मुख्य प्रतिनिधियों से कोई चर्चा नहीं हुई। नेताओं ने कहा कि जब तक उनके पंजाब प्रधान निर्देश नहीं देते, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। तुरंत सफाई कर्मचारियों की मांगें मा इस संघर्ष को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। ‘शेरे पंजाब किसान यूनियन’ ने भी सफाई सेवकों का समर्थन किया है। यूनियन के नेता गिल ने सरकार से अपील की कि वह तुरंत सफाई कर्मचारियों की मांगें माने, क्योंकि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles