spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजौंद की महक ढुल ने कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक:हिमाचल की टीम को हराया, गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत, नकद राशि देकर किया सम्मान




कैथल जिले में राजौंद के गांव फरीदाबाद की बेटी महक ढुल ने 73वीं सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने हिमाचल की टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के बाद पूरे गांव में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। गांव के लोगों ने डीजे के साथ सेरधा से महक का जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर महक ढुल ने बाबा बिशुनपुरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अमिया पट्टी चौपाल में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत और पूरे गांव की ओर से महक ढूल और उनके कोचों को सम्मानित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि पालाराम ने महक को ₹5100 की माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्ण सिंह ने उन्हें 11 हजार की राशि भेंट की। ग्रामीणों ने आशीर्वाद दिया- सम्मानित किया पूर्व सरपंच रमेश और छोटू राम विचार मंच के जिला अध्यक्ष मास्टर सुरेंद्र ढूल ने भी महक को आशीर्वाद दिया और सम्मानित किया। वाल्मीकि समाज ने भी इस अवसर पर महक का सम्मान किया। मंच का संचालन मास्टर सुशील कुमार ने किया, जिन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर मेघराज, मांगेराम, वीरेंद्र मास्टर, सत्यवान, करण सिंह, रुपिंदर, पंकज, कैप्टन रामभज, रामचंद्र, रामकुमार, भान सिंह पांचाल, वेदपाल, नंबरदार सोनू, रामदिया, शेर सिंह और दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles