![]()
रतिया के कपड़ा व्यापार प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों ने एकजुट होकर कपड़ा वर्कर यूनियन रतिया का गठन किया है। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के कपड़ा दुकानदारों से मांग की है कि कर्मचारियों को प्रत्येक रविवार साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। यूनियन सदस्यों का कहना है कि लगातार काम करने के कारण कर्मचारियों को अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने जोर दिया कि सप्ताह में एक दिन की छुट्टी हर कर्मचारी का अधिकार है, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि पहले रविवार को बाजार बंद रखने की परंपरा रही है, लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था कमजोर पड़ गई। उनका मानना है कि यदि रविवार को अवकाश मिलता है, तो कर्मचारी अपने पारिवारिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे और नए उत्साह के साथ काम पर लौटेंगे, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा। बोले- नहीं दिया जाता साप्ताहिक अवकाश कपड़ा वर्कर यूनियन रतिया ने शहर के सभी कपड़ा व्यापारियों और दुकान मालिकों से आग्रह किया है कि वे कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस रविवार से ही साप्ताहिक अवकाश लागू करें। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि व्यापारी वर्ग उनकी इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगा। इस मौके पर रिंकू गोयल, लवली, बबलू, पंकज, बिंदर, रिंका ग्रोवर, परवीन, दीपा, दलीप, गुरी रतिया, कुलदीप हड़ोली, गुरदास, विष्णु, दीपू, कम्मू अलिका, बाबू मदान, पवन तनेजा, जावेद खान, रवि हमजापुर, गोरी, प्रेम खैरपुर, राणा, राजू चंदों, जिंदर अलिका, काका कनौजिया, रिंकू धालीवाल, एनसी नागपुर, साहिल मोंगा, गुरप्रीत नाथवान सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
रतिया में कपड़ा वर्करों ने बनाई यूनियन:दुकानदारों से की साप्ताहिक अवकाश देने की मांग, बोले- अधिकारों के लिए करेंगे संघर्ष







