spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में शादी के 4 साल बाद विवाहिता का सुसाइड:मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, दो बेटियों की मां थी




यमुनानगर के गांव सबापुर में शादी के चार साल बाद एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दहेज प्रताड़ना और लगातार मानसिक उत्पीड़न का परिणाम बताया है। परिजनों का कहना है कि रजनी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उससे मायके से बार-बार पैसे मंगवाए जाते थे, मारपीट की जाती थी और दो बेटियां होने के कारण बेटा न होने के ताने भी दिए जाते थे। मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। तीन दिन पहले फोन पर कहा था परेशान किया जा रहा है अंबाला जिले के गांव तंदवाल निवासी मृतका के पिता जरनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 23 अप्रैल 2022 को गांव सबापुर निवासी रजत के साथ हुई थी, जोकि डीजे का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर उस पर मायके से पैसे और सामान लाने का दबाव बनाते थे। परिवार ने कई बार अपनी हैसियत के अनुसार आर्थिक मदद भी की, लेकिन मांगें लगातार बढ़ती रहीं। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उससे मायके में फोन कर पैसे मंगवाए जाते थे। कई बार परिवार ने पैसे भी भेजे, लेकिन ससुराल वालों की मांगें खत्म नहीं हुईं। कहा कि तीन दिन पहले भी बहन से बात हुई थी। उस समय उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं और उसकी जिंदगी मुश्किल हो गई है। बेटा न होने के ताने भी दिए जाते थे परिजनों के अनुसार रजनी की दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसे बेटा न होने को लेकर ताने दिए जाते थे। उसे यह कहकर अपमानित किया जाता था कि परिवार का वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटे की जरूरत है। पिता जरनैल सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को रजनी ने फोन कर कहा था कि उससे एक लाख रुपये लाने के लिए कहा जा रहा है, ताकि डीजे का सामान खरीदा जा सके। उसने फोन पर अपनी परेशानी भी बताई थी और कहा था कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रात को फंदा लगाया, सुबह मिली सूचना परिजनों के अनुसार पति रजत ने फोन कर बताया कि रजनी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, जहां रजनी कमरे में मृत अवस्था में मिली। मामले की जांच कर रहे प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पति रजत सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles