Top 5 This Week

Related Posts

यमुनानगर में युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम:तीन दिन पहले निगला था जहर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा




यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव दसौरी में जहरीला पदार्थ निगलने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले खिजराबाद अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान गांव दसौरी के नपीश के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और मजदूरी का काम करता था। गलती से दूसरी दवा का किया सेवन छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार शुक्रवार को नपीश की तबीयत खराब थी और वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसने दवाई समझकर घर में रखी किसी दूसरी दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत खिजराबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बावजूद उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें