spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर अस्पताल में युवक का हंगामा:इलाज में देरी के कारण खोया आपा, शीशे और मेडिकल उपकरण तोड़े




यमुनानगर जिले के छछरौली में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज कराने आए एक युवक ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि उसे समय पर फर्स्ट एड नहीं मिली, जिससे नाराज होकर उसने अस्पताल के कई कमरों के दरवाजों के शीशे तोड़ दिए और अंदर रखे मेडिकल उपकरणों समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। वारदात के समय अस्पताल प्रशासन सहम गया और तुरंत इस बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को डिटेन किया गया। हालांकि देर शाम तक अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी गई। मेडिकल उपकरणों को भी पहुंचाया नुकसान बताया जा रहा है कि किसी कराणों के चलते युवक के पैर में चोट लग गई थी, जिसके उपचार के लिए वह अस्पताल में पहुंचा था। उसका आरोप है कि उसे समय पर फर्स्ट एड उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी बात से नाराज होकर उसने अपना आपा खो दिया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अस्पताल के विभिन्न कमरों के दरवाजों पर लगे शीशों को तोड़ दिया। इसके अलावा अंदर रखे कुछ मेडिकल उपकरणों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। अस्पताल के सीसीटीवी मिले बंद अस्पताल में मौजूद स्टाफ का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना छछरौली थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इसके कारण पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को देर शाम तक भी नहीं दी शिकायत छछरौली थाना के प्रभारी वेदपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे थे। मौके पर आरोपी को डिटेन कर लिया। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles