![]()
मोहाली में एक कारोबारी के घर में लगे एसी को चोर ऑटो में रखकर ले गए। इस दौरान कारोबारी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। हालांकि उसने ऑटो का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद थाने में सूचना दी गई। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपियों को काबू कर लिया। इस दौरान पता चला कि उन्होंने एक कबाड़ी कारोारी को हजार रुपए में एसी बेचा था। पुलिस उसके पास भी पहुंची है। घटना को फोटो में देखिए अब 5 प्वाइंटों में जानिए कैसे हुई घटना – आरोपी ऑटो में सवार होकर आए : घटना दिन के समय की है। पीले और ग्रीन रंग के एक ऑटो में दो व्यक्ति टेंट हाउस का काम करने वाले कारोबारी भल्ला के घर के बाहर रुके। फिर वे घर के अंदर दाखिल हो गए। घर के हॉल तक गए थे : इसके बाद वे घर के हॉल तक गए। उन्होंने घर के अंदर के सामान का जायजा लिया, लेकिन उन्हें तुरंत चुराने लायक कोई चीज नहीं लगी। ऐसे में उन्होंने घर के नीचे सीढ़ियों के पास लगे एसी को खोलने की योजना पर काम शुरू किया। आवाज सुनकर बाथरूम से निकला : वे बड़ी तेजी से एसी की कैबिनेट खोलने लगे। इतने में घर का मालिक, जो पहले बाथरूम गया था, बाहर निकल आया। ऐसे में उन्हें संदेह हो गया कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए वे एसी लेकर घर से बाहर निकल गए। मालिक ने आरोपियों का पीछा किया : इसके बाद उन्होंने एसी अपने ऑटो में रखा और वहां से फरार हो गए। लेकिन घर का मालिक उनका पीछा करते हुए पहुंच गया। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। AC कबाड़ी की दुकान से बरामद:
घर के मालिक ने तुरंत ऑटो का नंबर नोट कर लिया। साथ ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई। चंडीगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एक इलाके में उन्होंने एसी बेचा था। पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। पता चला है कि एक सफाई कर्मचारी ने रेकी कर उन्हें इसकी सूचना दी थी।
Source link
मोहाली में ऑटो में आए चोर, AC लेकर हुए फरार:मकान मालिक ने किया पीछा, ऑटो नंबर नोट कर पुलिस को दी सूचना; आरोपी दबोचे







