![]()
मोगा पुलिस ने जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न थानों से कुल 120 बोतल शराब, 24 ग्राम हेरोइन और 88 नशीली गोलियां जब्त की हैं। इस दौरान तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाघा पुराना थाना पुलिस ने 27 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक कार (नंबर PB-29-V-2168) को रोका। तलाशी लेने पर कार से ‘सौफिया फॉर सेल इन चंडीगढ़’ मार्का की 120 बोतलें शराब बरामद हुईं। इस मामले में लधाईके गांव निवासी बलकार सिंह को नामजद किया गया है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने डी.एम. कॉलेज के पास से गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू और रेखा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 58 नशीली गोलियां बरामद की गईं। थाना कोटईसे खां पुलिस ने बस अड्डा खोसा कोटला से नीसा रानी को 7 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, थाना धर्मकोट पुलिस ने कृपाल कौर को 7 ग्राम हेरोइन और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदू को 30 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
मोगा में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार:120 बोतल शराब, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद; पुलिस बोली- फरार आरोपी जल्द होंगे काबू







