spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत:देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन दिन पहले ही हुआ था बेटी का जन्म




मोगा-कोटकपूरा रोड पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक विक्की सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक गांव सिंघावाला का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने पीछे तीन मासूम बच्चों व पत्नी को छोड़ गया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्की सिंह मोगा की बहादर सिंह बस्ती स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। उसके साले की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, जिन्हें विक्की रात को खाना देने गया था। अस्पताल में खाना देने के बाद, रात करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव सिंघावाला लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्की सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कुछ दिन पहले पिता की हुई थी मौत विक्की सिंह पेशे से पेंटिंग और मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले ही विक्की के पिता का निधन हुआ था। विक्की की पत्नी ने महज तीन दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों (जिनमें से एक का जन्म तीन दिन पहले हुआ) को छोड़ गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस सूचना पर थाना चड़िक के सहायक थानेदार मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भिजवाया। थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की पहचान के लिए हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज ​कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles