spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में शराब की बड़ी खेप पकड़ी:नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; 19 पेटियों सहित कार सवार गिरफ्तार




मोगा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। सीआईए स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि सहायक थाना प्रभारी वरिंदर कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। पुल सूआ सेम नाला लिंक रोड, चूगावां के पास पहुंचने पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार चालक वरिंदर सिंह, जो गांव लोपो का निवासी है, के पास से 19 पेटियां (कुल 228 बोतलें) हीर पंजाब मार्का शराब मिली। जांच से पता चला है कि आरोपी इस शराब को अवैध रूप से ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश करेगी पुलिस जांच अधिकारी सहायक थाना प्रभारी वरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान यह जांच की जाएगी कि आरोपी कब से अवैध शराब के कारोबार में शामिल है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles