पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौथे दिन मोगा जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। रामा और हिम्मतपुरा गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसे देखा। संत के विचारों का प्रचार है अभियान का उद्देश्य मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और उनके समानता, सामाजिक न्याय, ईश्वर भक्ति तथा सर्वजन भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की शिक्षाओं और आदर्शों से परिचित कराना है। संत के विचारों के माध्यम से भाई चारे का संदेश डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरु साहिब का समानता, भाईचारे और भेदभाव रहित समाज का संदेश आज भी प्रासंगिक है। ऐसी पहल नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक हस्तियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Source link
मोगा के गांवों में गुरु रविदास जी पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित:650वें प्रकाश पर्व को समर्पित, लोगों ने पंजाब सरकार के प्रयास को सराहा
