spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानसा में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या:काम के लिए निकला था, 2 बच्चे थे; पिता ने पड़ोसियों पर जताया शक




मानसा जिले के कस्बा बुढलाडा में आज सुबह एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव दरियापुर खुर्द निवासी राजदीप सिंह (29 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राजदीप सिंह बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह रोजाना की तरह आज सुबह करीब 4 बजे अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में राजदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने पड़ोसियों पर जताया शक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक राजदीप सिंह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। मृतक के पिता हरबंस सिंह और माता ने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बुढलाडा में रखवा दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles