![]()
महेंद्रगढ़ में मॉय भारत (केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त व विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना था। विधायक बोले- नशा मुक्त महेंद्रगढ़ बनाना उद्देश्य कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले को नशा मुक्त और खेल युक्त बनाने को अगला उद्देश्य बताया। विधायक ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेल, शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, डॉ. पवित्रा राव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत कुमार, प्राचार्य किशोर तिवारी, एडवोकेट विवेक फुलगुरु, लक्की यादव सीगड़ा, हरीश शर्मा और अमित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जिला प्रमुख डॉ. राकेश ने दी बधई जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में युवाओं के ओजस्वी भाषणों, प्रभावशाली चित्रकला और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। डॉ. कुमार ने जोर दिया कि नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे। उन्होंने जिला स्तरीय विजेताओं को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। डॉ. पवित्रा राव ने सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय को नशा मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है और एक स्वस्थ व सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण संभव है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे विजेता कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त समाज के महत्व को दर्शाया। नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त भारत के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वाद-विवाद,निबंध लेखन,भाषण, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना प्राप्त की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। जिला स्तरीय विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Source link







