रोहतक जिले के महम कस्बे के वार्ड नंबर 11 में आज एक घर में आग लग गई। पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। इस हादसे में परिवार की जीवन भर की जमापूंजी और घर का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी मुश्किल से इस मकान का निर्माण करवाया था। शादी में गया था परिवार, सुबह 3 बजे लगी आग मिली जानकारी के अनुसार, रामकुमार सैन पुत्र दीवान चंद का परिवार बीती रात एक शादी में शामिल होने गया था। सुबह करीब 3 बजे बंद घर के अंदर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले वासियों और दमकल ने बुझाई आग स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मोहल्ले वासियों और दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। PM आवास योजना के तहत बना था मकान पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस मकान का निर्माण करवाया था। आग ने न केवल उनके आशियाने को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि परिवार के सामने अब जीवन यापन का संकट खड़ा कर दिया है।
Source link
महम में आग से शादी की खुशियां जली:जीवनभर की जमापूंजी और सामान राख; PM आवास योजना में बना था घर
