![]()
पंजाब सरकार ने सोमवार को 14 अधिकारियों का तबादला किया। अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम मीर को हटा दिया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के जबरन मजीठा थाने में घुसकर आरोपी छुड़ाने के बाद सुर्खियों में थे। मीर को अभी कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। उनकी जगह SP कंवलजीत सिंह को चार्ज दिया गया है। फरीदकोट की SSP प्रज्ञा जैन को हटा दिया गया है। उन्हें भी अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा को बदला गया है। उनकी जगह DIG सतिंदर सिंह को जालंधर का नया CP लगाया गया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….
Source link
मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रूरल SSP को हटाया:सतिंदर सिंह को जालंधर का नया CP लगाया, फरीदकोट एसएसपी की भी छुट्टी







