![]()
भिवानी के थाना तोशाम पुलिस ने मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 6.72 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना तोशाम के अंतर्गत पुलिस चौकी कैरु के ASI राजेश अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध जांच ड्यूटी के दौरान शिव चौक कैरु में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव धारवानबास से कैरु की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल पर दो युवक खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत गांव धारवानबास में रेड की और दोनों युवकों को काबू किया। गांव धारवानबास के रहने वाले दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिवानी के गांव धारवानबास निवासी सुनील पुत्र मदन तथा रोहित पुत्र होता राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को पुलिस कब्जे में लेकर उनके पास से 6.72 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। हांसी से खरीदकर लाए थे हेरोइन
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है तथा पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। करीब एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपी रोहित मजदूरी का कार्य करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ हांसी क्षेत्र से खरीदकर लाए थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
भिवानी में हेरोइन के साथ 2 आरोपी काबू:हांसी से खरीदकर लाए थे, रेड करके मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा, पुराना आपराधिक रिकार्ड







