Related Posts

भिवानी में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश:शहर में जगह-जगह जलभराव, सबसे ज्यादा भिवानी में 80MM तो बवानीखेड़ा में 50MM बरसात




भिवानी में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश शुक्रवार-शनिवार को हुई। मानसून की झड़ी लगने के बाद लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिलेभर में बरसात का सिलसिला शुरू हुआ था। जो शनिवार सुबह करीब 9 बजे तक करीब 21 घंटे तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान इस सीजन की सबसे ज्यादा व सबसे लंबे टाइम तक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश भिवानी खंड में 80 एमएम दर्ज की गई। वहीं आगामी दिनों में भी बरसात होने की संभावना है। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में मात्र 5.5 डिग्री का अंतर
मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त को भिवानी जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई थी। जबकि 7 अगस्त को भिवानी का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसमें बीते 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 11 अगस्त तक बरसात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भिवानी जिले में शनिवार 8 अगस्त को 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं 9 व 10 अगस्त को 0-25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना जताई गई है। इसके बाद 11 अगस्त को फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। भिवानी में बीते 24 घंटे में हुई बारिश
खंड बारिश
भिवानी 80 एमएम
बवानीखेड़ा 50 एमएम
तोशाम 6 एमएम
सिवानी 8 एमएम
लोहारू 30 एमएम
बहल 4 एमएम
नोट : बारिश के आंकड़े 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 8 अगस्त सुबह 8 बजे तक के हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें