spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी मनीषा हत्याकांड-कोर्ट ने CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट:9 जून तक का दिया समय, परिवार बोला- 7 जून को गांव में फिर महापंचायत




हरियाणा के भिवानी में हुए बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड में कोर्ट ने CBI से केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 9 जून तक का समय दिया है। परिवार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पता करने के लिए याचिका लगाई थी। पंचकूला में रविवार को बैरागी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में समाज के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि अब उनकी सीबीआई से भी न्याय की उम्मीद उठ चुकी है। क्योंकि 6 माह के बाद भी सीबीआई के अधिकारी परिवार का संतुष्ट नहीं कर पाए हैं और कोई खुलासा भी नहीं किया है। हर एक-दो सप्ताह के बाद सीबीआई की टीम परिवार के पास आती है तथा उनसे पूछताछ की जाती है। लेकिन रिजल्ट के बारे में सीबीआई अधिकारी कुछ नहीं बताते। मर्डर बताने वाले अफसर का ट्रांसफर मृतक मनीषा के चाचा ने खुलासा करते हुए बताया कि 3 माह पहले एक सीबीआई अफसर ने फोन पर बताया था कि यह सुसाइड नहीं मर्डर है। वो जल्द ही इसका खुलासा भी करेंगे। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसका ट्रांसफर कर दिया गया। अब नए अफसर कभी उनका फोन नहीं उठाते तथा उनसे कोई डिटेल भी शेयर नहीं की जा रही है। 7 जून को गांव में होगी महापंचायत बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि अब 7 जून को मनीषा के गांव में वहां के सामाजिक संगठनों व खाप की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। महांपचायत के द्वारा जो फैसला लिया जाएगा, बैरागी समाज उसके पीछे खड़ा होकर लड़ाई लड़ेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles