Related Posts

भवानीगढ़-नाभा कैंचियां रोड पर भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई स्विफ्ट कार, राहगीरों-SSF ने ड्राइवर को बचाया




संगरूर के भवानीगढ़-नाभा कैंचियां रोड पर एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और पूरी तरह चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह रही कि राहगीरों और सड़क सुरक्षा बल (SSF) की मुस्तैदी के कारण कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाभा कैंचिया पुल के पास अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलटी हुई थी। गाड़ी का अगला हिस्सा और पूरी बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। SSF और राहगीरों ने मसीहा बनकर बचाई जान हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने बिना समय गंवाए सड़क सुरक्षा बल (SSF) को सूचित किया। सूचना मिलते ही SSF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने आम लोगों की मदद से कार के भीतर फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत स्थिर, यातायात बहाल SSF टीम से मिली जानकारी के अनुसार इतने बड़े हादसे के बावजूद कार चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत पूरी तरह स्थिर है। कार की स्थिति को देखते हुए चालक का सुरक्षित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हादसे के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाने के लिए SSF टीम ने क्रेन व अन्य साधनों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे करवाया और रूट पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें