spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहिबलकलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की बढ़ेंगी मुश्किलें:पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर ने SIT को दर्ज कराया बयान; साजिशन फायरिंग का आरोप




फरीदकोट के बहिबलकलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के समक्ष श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने वीरवार को अपना बयान दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बहिबल गोलीकांड से संबंधित अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि यह कबूलनामा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष सार्वजनिक रूप से हुआ था और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, जो वर्तमान में अकाल तख्त के रिकॉर्ड में सुरक्षित मौजूद है। जत्थेदार ने अपने बयान में कहा कि बहिबल कलां में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर साजिश के तहत गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई थी और इस मामले में सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अब ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दिए गए बयान और श्री अकाल तख्त में मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है। यदि जांच में इन दावों की पुष्टि होती है तो सुखबीर सिंह बादल के लिए कानूनी और राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। 14 अक्टूबर 2015 को बेअदबी के विरोध में हुई थी गोलीबारी गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में बेअदबी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एसआईटी ने पुलिस अधिकारियों को चार्जशीट किया हुआ है और इस केस की सुनवाई इन दिनों चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही है और एसआईटी की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles