![]()
बरनाला में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बरनाला स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखा और भाजपा व राजिंदर गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन रविवार को जिला ‘आप’ अध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह भंगू और बरनाला विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरिंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में ट्राइडेंट फैक्ट्री (संघेड़ा) के बाहर हुआ। इसमें भारी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता शामिल हुए। आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED) का डर और झूठे मुकदमों का भय दिखाकर ‘आप’ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। चेयरमैन परमिंदर सिंह भंगू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर हमारे नेताओं को डरा-धमका रही है। भंगू ने चेतावनी दी कि जो नेता लालच या डर के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के पुतले भी फूंके। हरिंदर सिंह धालीवाल ने स्पष्ट किया कि राजिंदर गुप्ता के पार्टी छोड़ने से बरनाला में आम आदमी पार्टी की स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Source link
बरनाला में आप का राजिंदर गुप्ता के दलबदल पर प्रदर्शन:ट्राइडेंट फैक्ट्री की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर जताया विरोध, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की







