spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में ASI 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:तलवंडी साबो थाने में तैनात, लड़ाई झगड़े का मामला सुलझाने को मांगी रकम




बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात एएसआई को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए की रिश्वत समेत रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी एएसआई की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है जो लड़ाई झगड़े के केस में केस में एक पक्ष से रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार बीड तालाब निवासी शिवराज सिंह के बेटे का तलवंडी एरिया के गांव बहमन जस्सा सिंह वाला क़े रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। इस पर एएसआई बलजीत सिंह युवक पर केस दर्ज करने का कहकर उसके परिजनों से पचास हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। इसके चलते एएसआई की युवक के परिजनों के साथ 20 हजार रुपए में डील तय हो गई। सूत्र बताते है कि उक्त पूरे मामले को लेकर शिवराज सिंह बीड तालाब ने विजिलेंस क़े पास पहुंच की और विजिलेंस के ट्रैप अनुसार उक्त एएसआई को 20 हजार रूपए रिश्वत देने की योजना बनाई। इसी योजना क़े तहत विजिलेंस ने 2 सरकारी गवाहो क़े सामने उक्त एएसआई को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने एएसआई के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles