Related Posts

बठिंडा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह पकड़ा:28 लोग गिरफ्तार, महिलाएं लिफ्ट मांगकर फंसाती थीं; आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लूटती थी




बठिंडा पुलिस ने लोगों को महिलाओं के जरिए अपने जाल में फंसाकर लूटने और ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। यह कार्रवाई एसएसपी ज्योति यादव (IPS) के दिशा-निर्देशों पर थाना कोतवाली पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें होटल या किसी सुनसान जगह पर ले जाया जाता था, जहां कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह की महिलाएं रात के समय सड़क पर राहगीरों से लिफ्ट मांगती थीं। बातचीत और मेल-जोल के जरिए उन्हें अपने साथ होटल या किसी सुनसान जगह पर ले जाया जाता था, जहां गिरोह के अन्य सदस्य मौजूद रहते थे। आरोपियों पर पीड़ितों को डराने का आरोप आरोप है कि पीड़ित को डराकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे जाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस तरीके से गिरोह लोगों को डराकर वसूली करता था। थाना कोतवाली के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं और पुरुष लोगों को बहला-फुसलाकर उनका सामान छीनने और डराकर पैसे वसूलने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह के खिलाफ मुकदमा नंबर 162, दिनांक 08-08-2026 दर्ज किया गया है। मामले में BNS की धाराएं 304(2), 111, 190 और 191(3) लगाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 28 लोगों को नामजद किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें