Related Posts

बच्ची का मर्डर कर मां ने खुद का गला काटा:गुरुग्राम में पति से झगड़ा हुआ; गोद में खेल रही थी ढाई साल की बेटी




गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सूर्या विहार कॉलोनी में मां ने ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद कैंची से खुद का गला काट लिया। कई घंटे तड़पती रही। ड्यूटी से लौटे पति ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 30 साल की नेहा शर्मा ने पति से झगड़े के बाद यह कदम उठाया। हालांकि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पति से भी पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पति ने बताया कि वो ड्यूटी पर चले गए थे। छुट्टी के बाद लौटे तो इस वारदात का पता चला। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान हैं। अंदाजा है कि बच्ची को बेरहमी से मारा गया। अब सिलसिलेवार पढ़ें…कैसे हुआ घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के बिजनौर का परिवार बच्ची के पिता आधार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं। 4 साल पहले नेहा से शादी हुई थी। बेटी अनिका की उम्र ढाई साल थी। आधार गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। फिल्हाल सूर्य विहार की कोठी में किराए पर रहते हैं। झगड़े के बाद ड्यूटी पर चला गया पुलिस पूछताछ में आधार ने बताया कि सोमवार सुबह जब ड्यूटी पर निकले तो पत्नी व बेटी ठीक थीं। शाम करीब 6 बजे जब वे ऑफिस से घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो उनकी ढाई साल की बेटी अनिका और पत्नी नेहा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और नेहा के गले पर गहरी चोट लगी थी। अस्पताल में बच्ची को डेड घोषित किया आधार शर्मा के मुताबिक उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को आर्टिमेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ढाई साल की अनिका को मृत घोषित कर दिया। नेहा शर्मा की हालत अभी भी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पति का आरोप-पत्नी ने बच्ची को मारा पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आधार शर्मा ने अंदेशा जताया कि पत्नी नेहा ने बच्ची को मारा है, उसके बाद खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि आधार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नेहा ने ऐसा क्यों किया। किस बात को लेकर विवाद था, यह भी सामने नहीं आया। पुलिस को अंदेशा- झगड़े के बाद यह वारदात हुई प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अंदेशा जताया कि सोमवार को आधार व नेहा में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, उसी के बाद यह वारदात हुई। पहले भी दोनों के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि नेहा ने बच्ची की हत्या के बाद खुद जान देने की कोशिश की है, या कुछ और हुआ। एसएचओ बोले- हर एंगल से जांच हो रही सेक्टर-9 के थाना प्रभारी एसएचओ अवतार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर और सबूत इकट्ठा किए हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या किस हथियार से की गई और क्या कोई प्लानिंग थी। पुलिस नेहा शर्मा के स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें