Related Posts

फ्लिपकार्ट वेयरहाउस कर्मचारियों का प्रदर्शन, युवक-युवतियों ने काम छोड़ा,VIDEO:झज्जर पुलिस देखते ही दौड़े; मिस-पंच, सैलरी बढ़ाने पर बवाल, बोले-2 साथी पीटे गए




हरियाणा के झज्जर में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में सैलरी बढ़ाने और मिस-पंच को लेकर वर्करों ने धरना- प्रदर्शन किया। करीब 2 हजार कर्मचारी कंपनी के गेट पर ही बैठ गए। जब पुलिसकर्मी उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो वर्कर डरकर दूसरी ओर दौड़ने लगे। काफी समझाने के बाद वर्कर बातचीत के लिए तैयार हुए। इससे पहले शनिवार को भी वर्करों ने गेट पर ही कई घंटे धरना- प्रदर्शन किया। फिल्हाल झज्जर पुलिस ने स्थिति कंट्रोल में कर ली है। गेट पर भी पुलिस तैनात है। कंपनी कर्मचारियों का कहना है- उनकी नाइट 18 हजार से घटाकर 13 हजार रुपए कर दी गई। कंपनी ने उनकी पोस्ट भी घटा दी है। पहले नाइट शिफ्ट करने के लिए अलग से 120 रुपए मिलते थे, अब उसमें से भी 50 रुपए घटा दिए गए। कर्मचारियों के प्रदर्शन के PHOTOS पहले जानिए, कर्मचारी धरने पर क्यों गए… झज्जर के याकूबपुर स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में कर्मचारियों शनिवार से वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन के बाद रविवार को भी कंपनी के गेट पर कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया। कर्मचारियों बोले- 2 साथियों को पीटा गया प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमारे 2 साथियों के साथ मारपीट की गई। उन्हें धरना खत्म करने लिए भी धमकाया गया। कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की भी धमकी दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। थाना इंचार्ज बोले- अधिकांश मांगों पर सहमति बनी झज्जर सदर थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत की और उन्हें समझाया। किसी कर्मचारी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कंपनी की कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें