spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फार्म हाउस संचालक ने प्रेमिका संग किया सुसाइड:सोनीपत में दोनों एक साथ लटके मिले; पास में शराब की बोतल और सिगरेट मिलीं




सोनीपत में फार्म हाउस संचालक ने एक महिला के साथ सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गेस्ट रूम में फंदे पर लटके मिले। घटना का शुक्रवार सुबह उस समय पता चला जब फार्म हाउस संचालक का बेटा पहुंचा। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतल, सिगरेट और कुछ पैसे मिले। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इनकी पहचान फार्म हाउस में काम करने के दौरान ही हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल पर जांच की बात कही है। महिला की बहन ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले जानिए, दोनों के सुसाइड का घटनाक्रम…. अब पढ़िए… संचालक के साथ कैसे हुई महिला की मुलाकात कैटरिंग के काम के दौरान मिले पुलिस जांच में सामने आया है कि बैयापुर गांव का रहने वाला मोनू फार्म हाउस में टेंपो चलाता है। उसकी पत्नी दिलशान शादी-विवाह कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करती थी, कभी-कभी वह भी मुनमुन फार्म हाउस में भी काम करने के लिए आ जाती थी, इसी दौरान उसकी पहचान संचालक सुमेश स्वामी से हुई। सुमेश स्वामी की शादी हो रखी थी। उसके 2 बेटे हैं। जिनमें से एक बेटे की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। दिलशान के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। पानीपत की रहने वाली थी दिलशान दिलशान की बहन जरीना ने कहा कि मैं सुबह ड्यूटी पर जा रही थी, इसी दौरान बहन की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची तो दिलशान का चेहरा नीला पड़ा हुआ था। फार्म हाउस में लोगों ने कहा कि दिलशान ने फांसी लगा ली है, मगर मुझे लगता है कि उसका मर्डर हुआ है। दिलशान मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। 2007 में सोनीपत के बैयांपुर गांव निवासी मोनू के साथ उसकी शादी हुई थी। सुसाइड पर पुलिस की 2 अहम बातें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles