spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में पानी किल्लत से रोष, मटका फोड़ प्रदर्शन:एक माह से बना दिक्कत, रेनीवेल लाइनों की मरम्मत, जेई आश्वासन के बाद माने




ओल्ड फरीदाबाद के बैंड मार्केट और इस्लाम कॉलोनी इलाके में पिछले एक महीने से जारी पानी के संकट ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। प्रशासन की अनदेखी से नाराज स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर मटके फोड़े और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासी बलबीर, सोनम, महेश्वरी और दीपक ने बताया कि इलाके में पिछले एक महीने से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। आलम यह है कि कई बार पूरे दिन पानी नहीं आता और जब आता भी है, तो उसकी अवधि इतनी कम होती है कि घर की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम, स्थानीय विधायक और पार्षद को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया। नेताओं पर लगाया ‘वोट लेकर भूलने’ का आरोप प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत हासिल करने के बाद कोई भी सुध लेने नहीं आता। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का व्यवहार ऐसा है मानो इस क्षेत्र के लोगों ने कभी मतदान ही न किया हो। दोहरी मार: पानी के साथ बिजली कटौती से भी परेशानी इलाके के लोगों ने बताया कि वे केवल पानी ही नहीं, बल्कि बिजली की समस्या से भी जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निवासियों ने यह भी बताया कि उन्होंने इलाके में नया ट्यूबवेल लगवाने की मांग की थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम, आश्वासन के बाद शांत हुए लोग विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग इस बात पर अड़े थे कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ठोस आश्वासन नहीं देता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर निगम के ओल्ड फरीदाबाद जोन के जेई (JE) महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे अधिकारी बोले- जेई महेंद्र कुमार ने बताया कि “पिछले कुछ दिनों से रैनीवेल की लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी भिजवाया जा रहा है। मरम्मत का काम जल्द पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। जेई के ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला और स्थिति सामान्य हुई। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles