spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी CCTV:रात दो बजे लॉक तोड़कर बाइक ले उड़ा बदमाश, खेड़ी पुल थाना पुलिस कर रही जांच




फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। रात के समय हुई चोरी जानकारी के अनुसार, जीवन नगर स्थित वजीरपुर रोड निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक वर्कशॉप में काम करता है। 26 जून की रात उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी में कैद हुए चोरी की घटना इसके बाद परिवार ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दो बजे एक युवक बाइक के पास पहुंचता दिखाई देता है। आरोपी पहले बाइक का लॉक तोड़ता है और फिर उसे लेकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना तुरंत खेड़ी पुल थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि जल्द ही बाइक चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles