फरीदकोट के थाना सादिक पुलिस ने 512 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव कमाले वाला निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सादिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। पुलिस अब इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ मुहिम के तहत थाना सादिक के एएसआई बेअंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान शक के आधार पर सादिक क्षेत्र से कार सवार उक्त व्यक्ति को रोका। डीएसपी तरलोचन सिंह की निगरानी में जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 512 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संबंध हैं इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। यह व्यक्ति भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रहता है और इसके पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संबंध हैं, जिनके जरिए इसने यह नशे की खेप मंगवाई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।
Source link
फरीदकोट में 512 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:पाकिस्तान से मंगाई थी नशे की खेप, सप्लाई करने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
