![]()
फरीदकोट में थाना सिटी-2 पुलिस ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे एक गिरोह के 5 सदस्यों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ जुगनू, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, मंगल सिंह उर्फ मंगा और रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 कृपाण, 1 बड़ा कापा और 1 लकड़ी का बड़ा डंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों तथा डीएसपी तरलोचन सिंह और थाना सिटी-2 के एसएचओ चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक सादिक चौक से डाकखाना रोड पर मंडी गेट के पास बने बाथरूमों के नजदीक हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को काबू कर लिया और हथियार बरामद किए। इस संबंध में थाना सिटी-2 फरीदकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। रिमांड लेकर बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मंगल सिंह, सुखविंदर सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 8 मामले दर्ज हैं।आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की जाएगी।
Source link
फरीदकोट में लूट की साजिश नाकाम:पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा; 3 कृपाण, कापा और डंडे बरामद






