spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान:चौकों-बाजारों में नाकाबंदी; ड्रोन से निगरानी कर संदिग्धों पर रखी नजर




फरीदकोट में जिला पुलिस की तरफ से शनिवार शाम एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी व एसएचओ स्तर के अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिले के सीलिंग पॉइंट समेत प्रमुख चौकों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा विभिन्न प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस द्वारा वाहनों की डिक्की तथा अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा शहर के बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों पर नजर रखी गई और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस मौके पर बाजारों में दुकानदारों की मुश्किलें भी सुनी गई। असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सतर्क है- डीएसपी इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि यह पुलिस की नियमित चेकिंग का हिस्सा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों, नशा तस्करों तथा कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles