spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में चेकों के दुरुपयोग पर भड़के डल्लेवाल:लैंड मॉर्गेज बैंक मामले में जांच कमेटी पर उठाए सवाल; अधिकारियों का पक्ष लेने के आरोप




फरीदकोट में पिछले करीब 2 महीनों से किसानों द्वारा लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर धरना दिया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बैंक द्वारा ऋण देने के समय उनसे खाली चेक लिए जाते हैं और बाद में इन्हीं चेकों का दुरुपयोग कर किसानों को ब्लैकमेल किया जाता है। इसी मामले की जांच के लिए प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था, लेकिन अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने जांच कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर चल रहे धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बैंक अधिकारियों और जांच कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी निष्पक्ष जांच करने की बजाय बैंक अधिकारियों का पक्ष ले रही है। डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है कि किसानों से ऋण देने के समय खाली चेक लिए जाते हैं और बाद में उनका दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने एक किसान दलजीत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके पिता और चाचा के नाम पर चल रहे पुराने ऋण को समाप्त करने के लिए दलजीत सिंह के नाम नया ऋण जारी किया गया और उससे भी खाली चेक लिए गए। उनका आरोप है कि इन्हीं में से दो चेकों के जरिए करीब साढ़े सात लाख रुपये निकलवाए गए। बाद में वह राशि बैंक अधिकारियों को सौंप दी गई, लेकिन न तो यह रकम दलजीत सिंह के पुराने ऋण खाते में जमा हुई और न ही उसे वापस मिली। डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि यह राशि बैंक अधिकारियों द्वारा मिलीभगत से गबन कर ली गई। पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए: डल्लेवाल किसान नेता ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए या फिर इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाई जाए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles