spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट के गुरुद्वारे में योग कराने का विरोध:सिख युवकों ने क्लास रुकवाई, अकाल तख्त जत्थेदार के पास पहुंचे, बोले- योगशाला बंद कराएं




पंजाब में गुरुद्वारों में चल रही योगा कक्षाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फरीदकोट के सिख नेता गुरसेवक सिंह भाना ने अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर गुरुद्वारों में संचालित ‘योगशाला’ प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अकाल तख्त सचिवालय को मांग पत्र सौंपकर गुरु घरों में चल रही योगा कक्षाओं को तुरंत बंद करवाने की मांग की। भाना का कहना है कि गुरुद्वारों और लंगर हॉलों में योगा कक्षाएं चलाना सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे पर अकाल तख्त साहिब से हस्तक्षेप कर स्पष्ट आदेश जारी करने की अपील की है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… पंजाब सरकार के योगशाला प्रोजेक्ट पर जताई आपत्ति
गुरसेवक सिंह भाना ने कहा कि पंजाब सरकार के ‘योगशाला’ प्रोजेक्ट के तहत कई स्थानों पर गुरुद्वारा साहिब के परिसर और लंगर हॉलों में योगा कक्षाएं करवाई जा रही हैं। इसे लेकर सिख संगत के एक वर्ग में नाराजगी है। गुरुद्वारों की मर्यादा का दिया हवाला
भाना का कहना है कि गुरुद्वारे धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र हैं। यहां इस तरह की गतिविधियां सिख मर्यादा और गुरु घरों की पवित्रता के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं से जुड़ा संवेदनशील विषय बताया। योगा के लिए दूसरी जगह तय करने की मांग
उन्होंने कहा कि योगा एक शारीरिक और मानसिक अभ्यास है, जिसे पार्कों, सामुदायिक केंद्रों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कराया जा सकता है। इसके लिए गुरुद्वारों और लंगर हॉलों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। पहले हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
गुरसेवक सिंह भाना और उनके साथी पहले श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद वे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। भाना ने मांग की कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार इस विषय पर स्पष्ट आदेश या हुक्मनामा जारी करें, ताकि गुरुद्वारों में चल रही योगा कक्षाओं पर रोक लग सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles