Related Posts

फतेहाबाद में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान:सार्वजनिक स्थानों से हटाया गया कब्जा, नियम तोड़ने वालों के चालान काटने के निर्देश




फतेहाबाद शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बता दे कि एसडीएम सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान, कई दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैलाए गए सामान को मौके पर ही हटवाया गया। एसडीएम ने पुलिस टीम और नगरपालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने का निर्देश एसडीएम ने नगरपालिका को नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने और आवश्यकतानुसार जुर्माना लगाने के आदेश दिए। एसडीएम ने जोर देकर कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने की लोगों से अपील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें