spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब सेवा केंद्रों पर लंबी कतारें:सुबह 5 बजे से लग रही भीड़, शाम तक नहीं हो रहे काम




फतेहगढ़ साहिब के सेवा केंद्रों पर इन दिनों आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में लोग सेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिसके कारण सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें अपना काम करवाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है और कई बार एक दिन में काम नहीं होने के कारण दोबारा चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों के अनुसार, आधार कार्ड अपडेट करवाने, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और मुख्यमंत्री की ‘मां-धियां सत्कार योजना’ से संबंधित दस्तावेज तैयार करवाने के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। इस स्थिति के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है। सुबह 5 बजे से लाइन में लग रहे लोग सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक ने बताया कि पिछले 2 से 4 दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 35 प्रतिशत अधिक लोग सेवा केंद्रों पर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों में दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और ‘मां-धियां सत्कार योजना’ के फॉर्म भरने के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है। जिला प्रबंधक ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 5 बजे आकर कतारों में खड़े होने के बजाय सेवा केंद्र के निर्धारित समय के अनुसार ही पहुंचें। अतिरिक्त स्टाफ या काउंटरों की व्यवस्था की मांग उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक नागरिक का कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टाफ या काउंटरों की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles