Related Posts

पुलिसिंग सशक्त होगी, जांच में आएगी तेजी:करनाल मंडल में अधिकारियों को एआई, गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी का प्रशिक्षण




करनाल मंडल में पुलिस अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, अशोक कुमार के निर्देशानुसार मंडल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जांच अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ई-साक्ष्य जैसे आधुनिक टूल्स की जानकारी दी गई, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करनाल मंडल के तीनों जिलों से 1-1 उप पुलिस अधीक्षक, 2-2 थाना प्रभारी और 15-15 जांच अधिकारी शामिल हुए। खासतौर पर साइबर सेल और महिला जांच अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण तैयार किया गया, जिससे वे डिजिटल मामलों की जांच में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विशेषज्ञ ने साझा की अहम जानकारी प्रशिक्षण के दौरान पानीपत से आए विशेषज्ञ डॉ. जसकरण सिंह, डीन, स्कूल ऑफ साइंसेज, प्रोफेसर, फारेंसिक साइंस, गीता यूनिवर्सिटी, पानीपत ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एआई और डिजिटल टूल्स के जरिए साक्ष्य प्रबंधन और डेटा विश्लेषण को कैसे आसान बनाया जा सकता है। डिजिटल जांच और सोशल मीडिया विश्लेषण पर जोर आईजी अशोक कुमार ने बताया कि एआई टूल्स और ई-साक्ष्य के उपयोग से पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इन टूल्स की मदद से साइबर अपराध की जांच, डिजिटल साक्ष्य का विश्लेषण और सोशल मीडिया डेटा का अध्ययन कर अपराध से जुड़े सुराग व संभावित खतरों की पहचान आसान होगी। इससे सामुदायिक पुलिसिंग और खुफिया तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें