spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में 9 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत:बुआ के साथ जा रहा, अचानक आया चक्कर, कुछ दिनों पहले हुई थी पिता की मौत




सोनीपत जिले के ब्राह्मण माजरा से कालखा रोड पर एक 9 वर्षीय लड़के की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लड़का अपनी बुआ के साथ पैदल जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के पास पानी पीते समय उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार, 2 जून को हुई। मृतक लड़के की पहचान सोनीपत जिले के भुर्री निवासी जय (9) पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। जय अपनी बुआ के साथ ब्राह्मण माजरा से कालखा गांव जा रहा था, क्योंकि उन्हें सवारी नहीं मिल पाई थी। दो भाईयों में सबसे छोटा था रास्ते में पेट्रोल पंप के पास जय पानी पीने लगा। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। लड़के की बुआ ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल न होने पर वह घबरा गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने महिला की मदद की और तुरंत लड़के को एन.सी. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जय को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही जय के पिता की मृत्यु हुई थी। जय अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles