![]()
पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बर्बरता, धोखाधड़ी और जबरन गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले युवती को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने मार-पीटकर और जान से मारने की धमकी देकर जबरन उत्तर प्रदेश में शादी रचाई। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर न केवल उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया, बल्कि उसके ससुर और ननदोई (जीजा) ने भी उसके साथ सामूहिक रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति, ससुर, ननदोई और ननद सहित चार लोगों के खिलाफ BNS की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहला-फुसलाकर ले गया, फिर मार-पीट कर गाजियाबाद में कराई जबरन शादी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सिवाह गांव का रहने वाला मनीष नाम का युवक पिछले कुछ समय से उससे बात कर रहा था। एक दिन वह अचानक उसके घर आया और साथ भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर भी वह बाज नहीं आया और एक दिन उसे बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। दो दिन बाद मनीष, उसके पिता राजकुमार और जीजा सागर ने युवती पर कुछ कागजातों पर दस्तखत करने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो तीनों ने उसे बेरहमी से पीटा और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जान के डर से युवती उनके मुताबिक काम करने को मजबूर हो गई। इसके बाद 9 अप्रैल को आरोपी मनीष और उसके जीजा सागर ने धोखाधड़ी से गाजियाबाद के दुंधेरा स्थित एक आर्य समाज मंदिर में युवती की मनीष के साथ जबरन शादी करवा दी। यातनाओं से तंग आकर खाया जहर, ससुर और ननदोई ने किया गैंगरेप शिकायत के अनुसार, शादी के बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता और खाना तक नहीं दिया जाता था। इस बीच मनीष और उसके पिता राजकुमार ने युवती पर उसके अपने ही घर वालों के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहरीला पदार्थ (जहर) खा लिया। जहर खाने के बाद आरोपी उसका इलाज कराकर उसे सिवाह गांव स्थित अपने घर ले आए। अगले ही दिन मनीष की बहन प्रिया और जीजा सागर भी उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे घर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में भूखा-प्यासा बंधक बनाकर रखा गया, जिससे वह बेहद कमजोर हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी इसी शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाकर उसके ससुर राजकुमार और ननदोई सागर ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने रोते हुए इस बात की शिकायत अपने पति मनीष और ननद प्रिया से की, तो उन्होंने इंसाफ करने के बजाय उसकी और ज्यादा पिटाई की। गर्भवती होने पर जबरन दी दवा, 20 दिन तक होती रही ब्लीडिंग; केस दर्ज इस उत्पीड़न के दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जैसे ही इस बात का पता ससुर राजकुमार को चला, उसने पीड़िता को धोखे से कोई अज्ञात दवा खिला दी। दवा खाते ही पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और उसे हैवी ब्लीडिंग होने लगी। आरोपियों के चंगुल में तड़प रही पीड़िता ने आखिरकार किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाबी हासिल की। मानसिक और शारीरिक स्थिति पूरी तरह खराब होने के कारण उसे करीब 20 दिनों तक लगातार ब्लीडिंग होती रही, जिससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गई। किसी तरह हौसला जुटाकर पीड़िता ने सेक्टर-29 थाना पुलिस से संपर्क किया।
Source link
पानीपत में शादी का झांसा देकर युवती को अगवा किया:बंधक बनाकर किया गैंगरेप, विरोध करने पर जहर खाने को किया मजबूर







