Related Posts

पानीपत में पिता ने बेटी से एक साल किया रेप:जिंदा जला देने की धमकी; बोला- तुझे अपनी लुगाई बनाऊंगा




हरियाणा के पानीपत जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक बेटी, जिसके लिए उसका पिता सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच होना चाहिए था, उसी पिता पर अपनी ही युवा होती बेटी की अस्मत लूटने का संगीन आरोप लगा है। मामला इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक पिता ने न केवल अपनी पत्नी और तीन बेटियों का जीवन नर्क बना दिया, बल्कि एक साल से अपनी बड़ी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी पिता ने बेटी को इस बारे में किसी को भी बताने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत कर बेटी ने आपबीती मां को बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। 8 साल पहले छोड़ दिया था घर मूलरूप से रोहतक जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता के अत्याचारों की कहानी बहुत पुरानी है। आरोपी पिता शुरू से ही शराब का आदी था। वह घर पर कभी पिता जैसा व्यवहार नहीं करता था। वह अपनी तीनों बेटियों को पराया समझता था और उनके सामने ही अपनी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां देता था। पिता की हरकतों और मारपीट से तंग आकर करीब 8 साल पहले पीड़िता की मां अपनी तीनों बेटियों को लेकर पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके (नाना के घर) आकर रहने लगी थी। मां मेहनत-मजदूरी करके अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी और उन्हें पढ़ा-लिखा रही थी। पीड़िता ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। नाना के घर भी नहीं छोड़ा पीछा पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता वहां भी पहुंच गया और उनके साथ रहने लगा, वहां भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वह नशे में धुत होकर आता और अपनी पत्नी व बेटियों को बेरहमी से पीटता था। आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी पिता की नजर अपनी ही बड़ी बेटी पर खराब हो गई। वह घर में उसे अकेला देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे करते हुए बताया कि आरोपी पिता अपनी पैंट उतारकर उसे पास बुलाता था और मना करने पर उसे बुरी तरह पीटता था। इसी खौफ का फायदा उठाकर आरोपी पिछले एक साल से अपनी ही बेटी के साथ जबरन रेप कर रहा था। बोला- तुझे अपनी लुगाई बनाऊंगा पीड़िता ने बताया कि जब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को इस बारे में बताना चाहा, तो आरोपी ने मां-बेटी दोनों को बहुत पीटा। आरोपी ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए अपनी ही बेटी को धमकी दी कि वह उसे अपनी ‘पत्नी’ बनाकर रखेगा। डर और लोक-लाज के कारण मां-बेटी लंबे समय तक इस जुल्म को सहती रहीं। एक महीना पहले फिर की हैवानियत शिकायत के अनुसार, करीब एक महीना पहले जब पीड़िता की मां काम पर गई थी और उसकी दोनों छोटी बहनें स्कूल गई थीं, तब आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने घर में बेटी को अकेला पाकर उसके साथ फिर से बलात्कार किया। जाते-जाते उसने पीड़िता को खौफनाक धमकी दी कि अगर बाहर किसी को बताया, तो तुझे जिंदा जला दूंगा। खौफ के साये से निकलकर अब न्याय की गुहार काफी समय तक जिंदा जला दिए जाने के डर से चुप रहने के बाद, आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को पूरी आपबीती विस्तार से बताई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री खिड़की (CM विंडो), डीजीपी हरियाणा, आईजी करनाल रेंज और पुलिस अधीक्षक पानीपत को पत्र लिखकर सुरक्षा और इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे और उसकी छोटी बहनों को अपने पिता से जान का खतरा है। उसने मांग की है कि ऐसे राक्षस रूपी पिता को समाज में रहने का कोई हक नहीं है और उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि उसकी छोटी बहनें सुरक्षित रह सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें