spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में ड्राइवर को पीटा, पेट में चाकू मारा:गंभीर रूप से घायल; कुछ युवकों से चल रहा था विवाद




पानीपत के डाहर गांव में एक फैक्ट्री ड्राइवर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते में गाड़ी रोककर ड्र्राइवर के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ड्र्राइवर की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल अनुज पुत्र शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाहर गांव स्थित ए टू जेड फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। उसका डाहर गांव के कुछ लोगों के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपियों का दबाव था कि वह नौकरी छोड़कर वहां से चला जाए। अनुज के अनुसार मनोज और लक्ष्य नामक व्यक्ति उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे। 5-6 युवकों ने पीटा, पेट में चाकू मारा शिकायत के मुताबिक 3 जून की शाम करीब 5:30 बजे जब वह फैक्ट्री की गाड़ी लेकर निकला तो रास्ते में मनोज और उसके 5-6 साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान लक्ष्य ने उस पर गंडासी से वार किया, जिसे उसने हाथ आगे कर बचा लिया। इसके बाद मनोज ने कथित रूप से उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गाड़ी लेकर फैक्ट्री, मालिक ने अस्पताल पहुंचाया अनुज किसी तरह गाड़ी लेकर वापस फैक्ट्री पहुंचा और अंदर से गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद फैक्ट्री मालिक के पहुंचने पर उसे उपचार के लिए पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल करवाने के बाद उसने थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles