spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत की नहर में नहाते वक्त डूबा किशोर:बचाने आए दोस्त के सामने ही पानी के तेज बहाव में हुआ लापता; गोताखोर ढूंढ रहे




पानीपत के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिठाना नहर में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग के गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है। वह अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे बचाने में असफल रहा और देखते ही देखते पानी के भीतर लापता हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में लापता उसकी गहनता से तलाश की जा रही है। दोस्तों के साथ सिठाना नहर में नहाने उतरा था बड़ा बेटा थाना सदर पुलिस को दी गई शिकायत में गांव रजापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा रोहित अपने गांव के ही दो दोस्तों (अंकित और हिमांशु) के साथ सुबह करीब 10:15 बजे सिठाना नहर पर नहाने के लिए गया था। नहर पर पहुंचने के बाद रोहित और उसका दोस्त हिमांशु पानी के भीतर नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज होने और गहराई ज्यादा होने के कारण रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। मदद के लिए चिल्लाया, दोस्त ने बचाने की कोशिश की पर पानी में समा गया नहर की लहरों से जूझते हुए रोहित एक बार पानी से ऊपर आया और उसने खुद को डूबता देख बचाओ-बचाओ का शोर मचाया। अपने दोस्त को मुसीबत में देख किनारे पर मौजूद हिमांशु ने हिम्मत दिखाई और उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ा। हिमांशु ने रोहित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि रोहित हिमांशु के सामने ही गहरे पानी के अंदर चला गया और फिर दोबारा ऊपर दिखाई नहीं दिया। साथी युवक को डूबता देख अंकित और हिमांशु के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत फोन करके घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को दी। सोनीपत से सीधे नहर पर पहुंचे पिता, हुलिए के आधार पर तलाश जारी हादसे के वक्त पीड़ित पिता अशोक कुमार किसी काम से सोनीपत गए हुए थे। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही वे बदहवास हालत में सीधे सोनीपत से सिठाना नहर पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के किनारों के सहारे-सहारे काफी दूर तक रोहित की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles