Related Posts

पाकिस्तानी डॉन के गुर्गे ने नूंह हिंसा का आरोपी धमकाया:बोला-जितनी सिक्योरिटी बढ़ानी है, बढ़ा ले, जल्द मारुंगा; विदेशी हथियारों-ग्रेनेड के साथ PHOTO सामने आया




हरियाणा के गुरुग्राम के गोरक्षक मोनू मानेसर को इंस्टाग्राम वॉइस कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को सैफ अली खान बताते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का चेला बताया। यह कॉल 1 अगस्त को मोनू मानेसर के भाई रोहित के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आई। रोहित ही मोनू का इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करता है। कॉल करने वाले ने मोनू मानेसर को 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकी में आगे कहा- जितनी सिक्योरिटी बढ़ानी है ,उतनी बढ़ा लेना। वह (मोनू मानेस) बहुत जल्दी मरने वाला है बस। बहुत जल्दी मारूंगा इसको मैं। ये हिन्दू-मुस्लिम करते हैं ना ये लोग? ये सब निकालूंगा। सैफ का एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें वह विदेशी हथियारों, हैंड ग्रेनेड, मिसाइल लॉन्चर के साथ दिखाई दे रहा है। मोनू मानेसर ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ मानेसर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत में मोनू मानेसर के सहयोगी पिंकी चौधरी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि मोनू मानेसर नूंह हिंसा का आरोपी है। उस पर फरवरी 2023 में दर्ज जुनैद और नासिर का मर्डर करने का भी आरोप हैं। इसमें मामले में वह पांच माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है। मोनू के भाई रोहित और सैफ अली खान में इस तरह हुई बातचीत रोहित: हेलो?
सैफ अली (कॉल करने वाला व्यक्ति): हेलो? रोहित: तो कौन बोल रहा है भाई?
सैफ अली: बस मेरे को मोनू से बात करनी है। रोहित: बोल कौन रहा है और कहां से?
सैफ अली: दिल्ली से। रोहित: क्या बात करनी है बता? भाई तो है नहीं यहां।
सैफ अली: कहां रहता है? रोहित: क्या काम है? काम बता?
सैफ अली: बस उससे बात करवा। कह देना कि वह बहुत जल्दी मरने वाला है। रोहित: अच्छा?
सैफ अली: जितनी सिक्योरिटी बढ़ानी है उतनी बढ़ा लेना। वह बहुत जल्दी मरने वाला है बस। बहुत जल्दी मारूंगा इसको मैं। 100 गोलियां मारुंगा, फिर बम से उड़ाउंगा। रोहित: तू कहां से बोल रहा है? एड्रेस भेज अपना, मिलेंगे तेरे से।
सैफ अली: चांदनी चौक से। नाम नहीं सुना क्या मेरे उस्ताद का? रोहित: बता?
सैफ अली: शाहज़ाद भट्ट… पाकिस्तानी। रोहित: अरे कोई हो शाहज़ाद भट्ट या जो भी कोई हो, एड्रेस भेज दे।
सैफ अली: इसको इतनी जल्दी मारने वाले हैं…। जितनी सिक्योरिटी बढ़ानी है बढ़ा ले, वो भी मरेगी साथ वाली। रोहित: कोई दिक्कत नहीं है, तू एड्रेस भेज।
सैफ अली: जंतर-मंतर पर आ रहा है ना वो? कब आ रहा है? रोहित: तेरे से बताना जरूरी थोड़ी है कब आएंगे और कब नहीं आएंगे।
सैफ अली: मुझे मिलना है ना… इसका स्वागत करना है भाई मेरे को। रोहित: कोई दिक्कत नहीं है, तेरे से मिल के बात कर लेंगे। अपना एड्रेस भेज दे।
सैफ अली: स्वागत करना है, बहुत अच्छा स्वागत करना है इसका। रोहित: अरे तू अपना एड्रेस भेज दे, एड्रेस भेज दे तू अपना।
सैफ अली: एड्रेस तो भेज दूंगा मैं। रोहित: हां तो अभी भेज दे ना फिर! चांदनी चौक में कहां?
सैफ अली: इन दो जनों को बहुत जल्दी मारने वाला हूं…। ये हिन्दू-मुस्लिम करते हैं ना ये लोग? ये सब निकालूंगा। ये गाय के नाम पर पैसा खाते हैं, अपना घर चलाते हैं ये लोग। गरीब लोगों को मारते हैं, बच्चों को मारते हैं…। रोहित: किस गरीब को मारा?
सैफ अली: ये भूखों को मारते हैं…। रोहित: किसको?
सैफ अली: तरन्नुम वाला…। रोहित: कौन तरन्नुम वाला? मेरे पास इतना टाइम नहीं है मैं तेरे से बात करू। एड्रेस भेज दे तू अपना, मिल लेंगे तेरे से।
सैफ अली: एड्रेस छोड़, उससे इतनी बात बोल देना कि हम पाकिस्तान से इंडिया के अंदर घुसे हुए हैं। रोहित: अच्छा, तू पाकिस्तान से आया हुआ है?
सैफ अली: जी… काफी हैं, काफी हैं इंडिया के अंदर। रोहित: कोई दिक्कत नहीं, अपना… अपना नंबर भेज दे।
सैफ अली: काट-काट के मारेंगे इसे, इसके बंदे को भी… ये बात याद रखना भाई। रोहित: अपना कांटेक्ट नंबर भेज दे, मैं व्हाट्सऐप कॉल कर लूंगा तेरे पास।
सैफ अली: जब मरेगा ना तब बात होगी सीधी बात भाई। रोहित: क्यों? व्हाट्सऐप कॉल नहीं कर सकता तू?
सैफ अली: नहीं कर सकता ना। रोहित: क्यों, डरता है क्या?
सैफ अली: डर नहीं है भाई… रोहित: इसको डर ही बोलते हैं। तू अपना नंबर भेज…।
सैफ अली: डर तो नहीं है ये… रोहित: अरे तू अपना नंबर भेज। जब ही बात करूंगा जब तू अपना नंबर भेजेगा। फोन कट। कौन है मोनू मानेसर, जिसे जान से मारने की धमकी दी गई.. नूंह हिंसा में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर गांव का रहने वाला मोहित यादव उर्फ मोनू गोरक्षक और बजरंग दल से जुड़ा रहा है। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई 2023 को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। यात्रा से पहले मोनू मानेसर ने वीडियो जारी कर कहा था कि 31 जुलाई को वो ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होगा। उसने लोगों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद नूंह से भी दूसरे समुदाय ने मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर चैलेंज किया। इसके बाद मोनू का एक और वीडियो सामने आया। जिसमें कहा गया- ‘बोला है तो आना ही पड़ेगा।’ इसी को लेकर पुलिस ने मोनू को भड़काऊ भाषण देने का आरोपी बनाया था। हालांकि, 16 अक्टूबर 2023 को नूंह कोर्ट मोनू को जमानत दे चुका है। जुनैद और नासिर की हत्या कर जलाए थे शव हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी, 2023 को जली हुई गाड़ी में दो लाशें मिली थी। छानबीन में पता चला कि ये लाशें जुनैद (35) और नासिर (28) की थी, जो राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गांव (पहले भरतपुर जिले में) के रहने वाले थे। हरियाणा के गोरक्षकों पर उनकी हत्या का आरोप लगा। इनमें सबसे चर्चित नाम मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव का था। करीब पांच माह पहले राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मोनू मानेसर भरतपुर की सेवर जेल से बाहर आया था। मोनू मानेसर को लेने के लिए हरियाणा से बड़ी संख्या में समर्थक और गोसेवक भरतपुर पहुंचे थे। शाम करीब 7.30 बजे मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर लाया गया था। 5 पॉइंट्स में जानिए कि कौन है शहजाद भट्‌टी…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें