![]()
पलवल जिले में 84.29 लाख रुपए की लागत से एक नई गौशाला का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद ने फिरोजपुर गांव में वार्ड नंबर एक स्थित श्मशान घाट के निकट गौशाला परिसर विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हॉल, टीन शेड और बाउंड्री वॉल के निर्माण हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। यह पहल बेसहारा गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस परियोजना के तहत नगर परिषद अपनी पहली व्यवस्थित गौशाला विकसित करेगी, जिससे क्षेत्र में आवारा घूम रहे गौवंश को सुरक्षित आश्रय, भोजन और उचित देखभाल मिल सकेगी। बेसहारा गौवंश को मिलेगा संरक्षण इससे शहर में आवारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि यह गौशाला केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पहल बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगी। हरियाणा सरकार गौसेवा और गौसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध डॉ. यशपाल ने यह भी बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को परिषद की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गौसेवा और गौसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, और उसी दिशा में शहर में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा किया जाए डॉ. यशपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा किया जाए। नगर परिषद नागरिकों के सहयोग से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Source link
पलवल में 84.29 लाख की लागत से बनेगी नई गौशाला:निर्माण के लिए टेंडर जारी, आवारा पशुओं की समस्या से मिलेगी निजात







